जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज रायबरेली।राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र रायबरेली प्रभारी द्वारा संचालित ग्राम-बावन बुजुर्ग बल्ला, न्याय पंचायत व विकास खण्ड अमावां, रायबरेली मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार 02 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण कार्यक्रम का शुभारम्भ का उद्घाटन श्री रामलखन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्याम लाल सहायक अधिकारी सेवानिवृत्त ग्रामोउद्योग से सम्बन्धित उपस्थित लाभार्थियों को अपने विभागीय योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया श्री छोटेलाल सेवानिवृत्त प्रभारी नै चिप्स, पापड, ब्रेड, कुकरी बेकरी एवं विभागीय जानकारी दी। श्रीमती अनीता मिश्रा ने खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित जैम, अचार, मुख्या के बारे में बताया।
ग्राम रामलखन ने लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण योजना से सम्बन्धित कुटीर उद्योग जैसे अचार, पापड, बरी, मसाले, नमकीन बेकरी आदि उद्योग लगाने के लिये प्रेरित किया।केन्द्र प्रभारी श्री रविवंश नारायण ने 30 प्रशिक्षार्थियों को साहित्य फोल्डर एवं सूक्ष्म जलपान आदि वितरण कराया एवं मुख्यमंत्री जी की खाद्य प्रसंस्करण की योजना एवं PFME व उद्योग नीति 2023 के अन्तर्गत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलू स्तर से लगाकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते है सरकारी की योजना में लागत का 50 प्रतिशत मशीन व अन्य मद में अनुदान प्रदान किया जाता है समापन दिनांक 19.09.2025 के अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान द्वारा वितरित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की और आयोजन का आभार व्यक्त किया ।
और ग्रामीण प्रशिक्षार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया और कहा इस तरह का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र मेंआयोजित किया जाय केन्द्र कर्मचारी श्री विजय कुमार मौर्या व अरूण कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

