जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के डोडी मजरे कुकहा गांव में महिला की हिम्मत से एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार बीती रात चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन चोरों में से एक को महिला ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। चोर ने जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और उसका कमर कसकर पकड़ लिया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण जुट गए और चोर को बिजली के पोल से बांधकर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

