Raybareli UP: गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के ग्राम कौरा पुर गौरा में एक महिला को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी संगीता त्रिवेदी पत्नी मनोज कुमार त्रिवेदी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 20 सितंबर को उनके पति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आई।

कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि यदि अपने पति को नहीं समझाया गया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे और गाँव छोड़ना पड़ेगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह धमकी प्रधान अरविंद तिवारी के इशारे पर दी गई है।

फोन पर मिली धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी है।

Related posts