प्रभारी डीपीओ व सीएमएस ने 18 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला ब्यूरो चीफ – रवि द्विवेदी रिंकू
अमेठी। महिला कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जनपद में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक “सेवा पखवाड़ा–स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 20 सितम्बर को महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यक्रम के तहत मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल ने 18 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त दत्तक ग्रहण व फास्टर केयर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें नवजात बच्चों को गोद लेने की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही महिला व बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना – के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में मिशन वात्सल्य योजना, वन स्टॉप सेंटर अमेठी, चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी तथा हव फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम भी उपस्थित रही।

