Raybareli UP: विधायिका ने मौके पर पहुंचकर सुनी व्यापारियों की समस्या प्रशासन से किया वार्तालाप

शहर के व्यापारियों ने किया सदर विधायक से शिकायत नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लगाई फटकार 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली – जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए रायबरेली शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा एक अभियान चलाया गया जिसमें भीड़भाड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर वासियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो किसी को लेकर अभियान चलाया गया लेकिन दूसरी तरफ पटरी दुकानदार एवं ठेलिया वह रेहडी के दुकानदारों द्वारा शुक्रवार दोपहर को जब नगर पालिका परिषद व पुलिस प्रशासन द्वारा रोड को खाली कराया जा रहा था ।

तभी परेशान व्यापारियों द्वारा इसकी शिकायत सदर विधायिका श्रीमती अदिति सिंह से किया और बताया कि घंटाघर चौराहे पर नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन के लोग आए दिन परेशान करते हैं किसी को लेकर तत्काल सदर विधायिका आदिति सिंह ने पहुंचकर धरने पर बैठ गई और उन्होंने पटरी दुकानदारों की समस्याओं को सुना और गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को बुलाकर वार्तालाप किया ।

तथा व्यापारियों को समस्या ना आने पे इसको लेकर नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगयी और उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर किसी प्रकार की व्यापारियों को समस्या आएगी तो इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र की जनता किसी तरह से परेशान ना हो

Related posts