Amethi UP: नशे के खिलाफ इन्हौना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तस्करों को किया गिरफ्तार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

इन्हौना/अमेठी। जनपद में पुलिस अधीक्षका अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे, अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ अभियान के क्रम में आज थाना इन्हौना थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में “नशा मुक्त अभियान” के तहत पुलिस की टीम ने करीब 2 कुन्तल पोस्ता छिलका/डोडा (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये) बरामद कर तस्कर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह के साथ उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजेश चन्द्र पाल, कांस्टेबल अखिलेश कुमार पाल, अभिषेक यादव और अंकित यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सबने मिलकर जिस तरह तस्करों को घेरा, वह पुलिस की मुस्तैदी को दिखाता है।

Related posts