रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी
संग्रामपुर/अमेठी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कल्लन देवी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों संग बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों से भी मुलाकात की।शिविर में जिले से नौ चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया था,
जिनमें आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर कुमुद सिंह, सर्जन डॉक्टर देवेश कुमार तिवारी, डॉक्टर प्रेमा एस. गोदी, डॉक्टर संतोष मिश्रा, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर अभिजीत सिंह, डॉक्टर नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर आर.के. दास और डॉक्टर अमित कुमार को शामिल किया था। लेकिन कुछ समस्याओं के चलते मात्र तीन ही चिकित्सक डॉक्टर अभिजीत सिंह (दंत चिकित्सक), डॉक्टर नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी (स्किन स्पेशलिस्ट) और एक अन्य चिकित्सक ही उपस्थित हो सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह व डॉक्टर हिमालय आनंद ने सक्रिय सहयोग दिया। इसके चलते शिविर में ढाई सौ से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सका। डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वास्थ्य पखवाड़ा के अंतर्गत यह शिविर आयोजित किया गया।
शिविर की सफलता में आरओ संतोष यादव, बीसीपीएम तीर्थराज यादव, फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादव, वार्ड ब्वॉय संजय पाठक सहित स्वास्थ्य टीम का विशेष योगदान रहा।
