Raybareli UP: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत भदोखर थाना क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान चलाया गया पैदल गस्त के साथ पंपलेट का भी वितरण

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5” के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए रायबरेली जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद के नेतृत्व में भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज बाजार और विभिन्न मार्गों पर पैदल गस्त कर मिशन शक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान में मुंशीगंज चौकी प्रभारी अनुज तोमर सहित समस्त पुलिस टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं, को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी,

जिसमें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, और अन्य योजनाओं की जानकारी दिया गया।

Related posts