जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बछरावां पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत बछरावां पुलिस टीम ने ग्राम इसिया मोड़ के पास दबिश देकर अभियुक्त सुरेश निवासी टाण्डा मजरे शेषपुर समौधा को गिरफ्तार किया।
सुरेश पर थाना बछरावां में पॉक्सो एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर फरार चल रहा था।उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचते हुए जेल की हवा खाने पर मजबूर कर दिया।
एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

