धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर संघ शताब्दी समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है ।संघ से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ समाज के जनप्रतिनिधि एवं समाज को नई दिशा दे रहे लोग भी संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में पूरे मनोयोग से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। शताब्दी वर्ष पर होने वाले पथ संचलन समेत अनेकों कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है।

संघ के सौ वर्ष की यात्रा पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों के साथ समाज के सभी वर्गो में खासा उत्साह है। शताब्दी वर्ष पर होने वाले पथ संचलन के लिए स्वयं सेवक सुबह से ही शाखा सहित विविध खेल, पथ संचलन आदि का अभ्यास करने में जुटे हैं। रविवार सुबह अमेठी नगर के स्वयंसेवकों ने अमेठी स्थित राम लीला मैदान में पथ संचलन सहित शाखा लगाकर विविध अभ्यास किए।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अमेठी के जिला प्रचारक पवन कुमार ने बताया कि साल 1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी सौ वर्षों की स्वर्णिम यात्रा आगामी विजयदशमी को पूरा कर रहा है। संघ की साधना ,कल्पना आज समाज को समाज के प्रत्येक वर्ग को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो रही है।
बताया कि यह यात्रा संघ की यात्रा नहीं बल्कि बल्कि हिंदू समाज के आत्मविश्वास और विश्व कल्याण के संकल्प की यात्रा है ।यह अवसर इतिहास का साक्षी बनने का है, यह अवसर भविष्य गढ़ने का संकल्प लेने का है, यह अवसर राष्ट्र समाज और संघ के साथ मिलकर परम वैभव के संकल्प को साकार करने का है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल,नगर प्रचारक संजय कुमार, नगर कार्यवाह दिलीप सिंह, एडवोकेट अंजनी कुमार मिश्र, कमलेश तिवारी, श्री ओम, रामराज जी ,अजय तिवारी, शुभम मिश्र ,बाल स्वयं सेवक शौर्य तिवारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
