Amethi UP: प्रभावी शैक्षिक वातावरण बनाने में सहायक होंगे बी ई ओ डॉ संतोष कुमार यादव

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

भेंटुआ/अमेठी। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रमुख के दायित्व विषयक हस्तपुस्तिका के विकास के सम्बन्ध में आयोजित होने वाली बैठक में बी ई ओ भेंटुआ डॉ संतोष कुमार यादव के नामित होने पर विकास खंड के समूचे शिक्षकों के साथ जिले के अन्य विकास खंडों के बी ई ओ सहित आला अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की है। बी ई ओ डॉ संतोष कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत संस्था प्रमुख का मुख्य कार्य एक प्रभावी शैक्षिक वातावरण बनाना है, जिससे बिद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके।

उसी क्रम में प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में एस०सी०ई०आर०टी०, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रमुख के दायित्व के सम्बन्ध में हस्तपुस्तिका का विकास किया जा रहा है।

बताया कि उसी सम्बन्ध में हस्तपुस्तिका के विकास कार्य पर विचार-विमर्श कर रणनीति निर्धारित करने तथा कार्ययोजना निर्माण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन परिषद मुख्यालय लखनऊ में किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु नामित हमें भी किया गया है।

Related posts