जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक विचार क्रांति का संदेश देने वाली अखण्ड ज्योति मासिक पत्रिका का जनपदीय स्तरीय सम्मेलन आगामी 5 अक्टूबर रविवार को सुबह 9:30 बजे से फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सभागार में आयोजित होगा।

अखण्ड ज्योति पत्रिका की शुरुआत वर्ष 1940 में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने की थी। तब से अब तक यह पत्रिका निरंतर प्रकाशित हो रही है और घर-घर में आध्यात्मिक चिकित्सा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, परिवार तथा सामाजिक उत्थान के संदेश पहुँचा रही है।

आज भी मात्र 300 रुपये वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध यह पत्रिका समाज में नशामुक्ति, मेधावी और सशक्त परिवारों के निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। सम्मेलन में गायत्री तपोभूमि मथुरा और शांतिकुंज हरिद्वार से आए वक्ता अपने प्रेरणादायी विचार साझा करेंगे। आयोजकों का कहना है ।
कि यह आयोजन न सिर्फ पत्रिका की उपयोगिता को रेखांकित करेगा बल्कि समाज को एक नए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखाएगा।
