धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर मे जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली सीएचसी परिसर से प्रारंभ होकर कालिकन चौराहा, थाना संग्रामपुर के सामने से होते हुए कालिकन धाम मेले तक पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने मरीजों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों को तैलीय व जंक फूड से परहेज करने तथा अधिक से अधिक हरी सब्जियां और ताजे फल शामिल करने की सलाह दी।
इस मौके पर डॉ. आरिफ इकबाल, बीपीएम शंभूनाथ पांडेय, बीसीपीएम तीर्थराज यादव, फार्मासिस्ट आनंद गुप्ता, फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादव, लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र वर्मा, स्टाफ नर्स निधि सिंह, वार्ड ब्वॉय संजय पाठक समेत सीएचसी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

