Raybareli UP: मिशन शक्ति अभियान के तहत आज क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के छात्राओं में स्थानीय कोतवाली का निरीक्षण

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली/महराजगंज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान के तहत आज क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के छात्राओं में स्थानीय कोतवाली का निरीक्षण कर कामकाज व कानून व्यवस्था की जानकारी ली आपको बता दें की महिला सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज 5 के तहत, महराजगंज में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

कंपोजिट विद्यालय मोन के मीना मंच की छात्राओं को स्थानीय थाना कोतवाली महराजगंज का भ्रमण कराया गया। जहाँ उन्होंने पुलिस के कामकाज और कानून व्यवस्था की बारीकियों को करीब से समझा।स्थानीय थाना विजिट के दौरान छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क अधिकारी शगुन शर्मा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें पुलिसिंग की कार्यप्रणाली के मुख्य पहलुओं से परिचित कराया।

थाना प्रभारी जगदीश यादव ने छात्राओं को पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112) की जानकारी ली गई और बताया गया कि आपात स्थिति में इनका उपयोग कैसे करना है। प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई कि किसी घटना की सूचना देने और प्राथमिकी कैसे दर्ज कराई जाती है।

थाना परिसर में मौजूद महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह, गीता सिंह, प्राची हेडमुर्रिर रविकांत पाण्डेय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को थाने के विभिन्न हिस्सों मालखाना,कैदियों की बैरक का भी विजिट कराया गया, जिससे उन्हें पुलिस स्टेशन के आंतरिक प्रबंधन की जानकारी मिली।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने कहा ‘मिशन शक्ति के तहत इस तरह के आयोजन महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और समाज में एक सुरक्षित माहौल तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related posts