Raybareli UP: परिवहन विभाग की तरफ से महिलाओं को शपथ दिलाते हुए चलाया गया मिशन शक्ति अभियान

महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने जारी कराया हेल्पलाइन नंबर149 

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली जनपद में लगातार मिशन शक्ति 5 फेज का सिलसिला जारी है जहां आज परिवहन विभाग ए आरटीओ अरविंद कुमार यादव ने परिवहन विभाग रायबरेली की तरफ से दिनांक 29 सितंबर 2025 को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आने वाली महिलाओं बच्चियों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया।

एवं उनका ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए उन्हें सफलतापूर्वक टेस्ट भी कराया गया तत्पश्चात ए आरटीओ प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु सभी को शपथ दिलाई गई साथ ही साथ मिशन शक्ति के तहत जागरूक भी किया गया एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 109 0 नंबर भी प्रोवाइड कराए गए ।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर महिला सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है हर बेटी को शिक्षा सम्मान और अवसर नारी सशक्त और राष्ट्र सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है वहीं परिवहन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 149 भी जनहित में जारी कराया महिलाओं की सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है।

Related posts