Raybareli UP: अवैध संबंधों के विवाद में महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर कठोइया ग्रामसभा के टाटियापुर गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सूत्रों के मुताबिक गांव निवासी बहादुर का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर बहादुर का 18 वर्षीय बेटा शिवम कई बार आपत्ति जता चुका था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को इसी मुद्दे पर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिवम गुस्से में उस महिला के घर पहुंचा और छत पर चढ़कर उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related posts