Amethi UP: स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन, संघ स्थापना दिवस और शताब्दी वर्ष पर उमड़ा उत्साह

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर गांव में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ गांव के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया।

पथ संचलन का शुभारंभ बदलापुर मोड़ स्थित पुष्कर भवन से हुआ, जो रामघाट ठेंगहा होते हुए पुनः पुष्कर भवन पर ही आकर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्ण कालिक स्वयं सेवक संघ राधेश्याम तिवारी, जिला संचालक रणजीत सिंह जी, जिला प्रचारक पवन जी, खंड संचालक राम नारायण जी, खंड कार्यवाह विनोद जी, न्याय पंचायत कार्यवाह अभिषेक तिवारी जी एवं मंडल कार्यवाहक सुभाष तिवारी जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव, सिपाही नरेंद्र यादव और सिपाही आशीष यादव सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा।

Related posts