जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।महाराजगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर महराजगंज कस्बे भर में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने करीब दो किमी के पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमड़े।
मेनन रोड, वार्डों की कालोनियों में गली किनारे तथा छतों से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। कस्बे में जगह-जगह तोरणद्वार व रंगोलियां बनाई गई थी। सड़कों की सफाई के साथ कई स्थानों पर बिजली के खंभों पर संघ के शताब्दी वर्ष को पेंट से उल्लेखित किया गया था।
आपको बता दें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर खंड महराजगंज में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से आयोजित हुआ, जो पूरे कस्बे में मुख्य मार्गों से होते हुए दो किमी भ्रमण किया गया।
पथ संचलन रंधवा रोड से पैगंबर नगर होते हुए रुद्र नगर पंहुचा यहां से चंद्रपुर चौराहा फिर पुनः पुलिस चौकी तिराहे होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंच कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान संघ का गीत “संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो….. गाते हुए पथ संचलन का कारवां आगे बढ़ता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायक सिंह प्रांत प्रमुख समग्र ग्राम विकास ने अपना उद्बोधन दिया, उन्होंने संघ द्वारा और 100 वर्षों की उपलब्धियां के बारे में स्वयं सेवकों को बताया और इस शताब्दी वर्ष में पांच तत्वों पर कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण अभियान और नागरिक अनुशासन तथा नागरिक कर्तव्य का बोध कराते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
तत्पश्चात पद संचलन प्रारंभ हुआ। इस दौरान एक दर्जनों से अधिक स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर समर बहादुर, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, प्राचार्य नरेंद्र मिश्र, संजय पाठक प्राचार्य, संघ चालक जगमोहन, खंड कार्यवाही धर्मेंद्र, श्याम प्रकाश वर्मा, अनुराग, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, राजाराम त्यागी पूर्व विधायक, प्रभात साहू चेयरमैन प्रतिनिधि, विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट,
अवधेश मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, सुधा अवस्थी, विजय धीमान, विनीत वैश्य, धर्मेंद्र वर्मा, रामजी, मातादीन पासी, सुरेश मोदनवाल, संतोष कुमार मौर्य, सुरेश कुमार, राजेंद्र तहसील प्रचारक, अतुल पांडेय, गजेंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह, अचल मिश्रा, प्रमोद मिश्र, राकेश मिश्रा समेत बड़ी तादाद में स्वयंसेवक मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी तादात में पुलिस बल भी मौजूद रहा जो पथ संचलन के आगे पीछे चल रहा था।
