जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली के परशदेपुर में मंगलवार की शाम अचानक आई तेज बारिश ने मेले का माहौल अफरा-तफरी में बदल दिया। बारिश के दौरान एक बड़े पेड़ की डाल टूटकर मेले में लगी कई दुकानों पर गिर गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हजारों की संख्या में भीड़ मेले का आनंद ले रही थी कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
इसी बीच पेड़ की डाल गिरने से भगदड़ मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डीह थानाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन सरोज और चौकी प्रभारी मोहित शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। एसडीएम सलोन चंद्र प्रकाश ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल मेले में हालात सामान्य हैं, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

