त्रिवेदीगंज बाराबंकी।थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ग्राम इल्यासपुर प्राथमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण महिलाओं को ग्राम चौपाल के माध्यम से जागरूक किया गया । पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए श्री सिंह ने कहा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं लड़कियों के साथ होने वाली अनहोनी के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना देने की व्यवस्था की गई है ।
महिलाएं हो लड़कियां हो अगर आप कहीं भी घर पहुंचने से पूर्व रास्ते में साधन के अभाव में घर नहीं पहुंच पा रही हैं तो 112 1090 सहित कई हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके सहायता ले सकते हैं आपको सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा इसके अलावा महिलाओं के साथ होने वाले अन्य किसी भी तरह के उत्पीड़न के लिए इन नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुलिस आपके पास चंद मिनटों में पहुंचेगी और आपकी पूरी सहायता की जाएगी वहीं थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने भी महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सहूलियतों के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर भारी संख्या में गांव की महिलाएं युवतियां किशोरियां मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थिति रही पुलिस विभाग की तरफ से महिला अधिकारी की टोली भी महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक किया।

