अमेठी। दीपावली के पावन पर्व पर समाजसेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए राजेश मसाला परिवार ने जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटने का सराहनीय कार्य किया। अमेठी-टिकरी स्थित इकाई से जुड़े इस परिवार ने क्षेत्र के 15 निराश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की, वहीं हजारों लोगों को मिठाई व उपहार वितरित कर दीपावली का उल्लास साझा किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमेठी चंद्रमा देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि राजेश (मसाला), हिमांशु अग्रहरि, विशाल अग्रहरि सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने अपने हाथों से गरीब एवं असहाय लोगों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए मिठाई और उपहार दिए।

राजेश अग्रहरि ने बताया कि “दीपावली का सच्चा आनंद तभी है जब हम समाज के कमजोर वर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला सकें। हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार ऐसा न हो जिसके घर में दीप न जले।”

उन्होंने गर्व से कहा कि अमेठी के टिकरी में निर्मित ‘राजेश मसाला’ उत्पादों का उपयोग आज देशभर में लगभग 32 करोड़ लोग कर रहे हैं। उन्होंने इसे अमेठी की पहचान और सम्मान का प्रतीक बताया।
राजेश मसाला परिवार ने बताया कि उनका परिवार केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा को भी अपना कर्तव्य मानता है। परिवार वर्षों से गरीब, असहाय और बीमार लोगों की सहायता में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि “हर वर्ष सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवा और इलाज में सहायता दी जाती है। हम मानते हैं कि किसी की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।”
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने राजेश मसाला परिवार की इस सेवा भावना की सराहना की। बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशियाँ झलक उठीं। दीपावली के इस मौके पर परिवार की यह पहल सामाजिक सौहार्द और मानवता का संदेश देती नजर आई।
