Amethi UP : जल जीवन मिशन का काम अधूरा, सप्लाई चालू, ग्रामीण परेशान 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। जिले के विकास खण्ड भेंटुआ क्षेत्र के मंगा गोपालपुर और हारीपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी के कनेक्शन का काम अधूरा होने के बावजूद,पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है, कई स्थानों पर अभी तक नल (टोटी) नही लग पाया हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई जगहों पर पाइप लाइन टूटी पड़ी हुई है जिससे पानी बर्बाद हो रहा है और लोगों तक स्वच्छ पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इस अधूरे काम के कारण सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।

स्थानीय निवासी जयप्रकाश उपाध्याय ने बताया उनके घर में एवं आसपास के घरों पानी नहीं आ रहा है, क्योंकि जगह-जगह पाइपलाइन से पानी बह रहा है एक अन्य ग्रामीण उमाशंकर सिंह जानकारी दी कि उनके घर तक पाइपलाइन तो पहुंच गई है लेकिन अभी तक नल नहीं लगाया गया है, कई अन्य ग्रामीणों ने भी इस तरह की समस्याओं का जिक्र किया है।

ग्रामीणों की शासन प्रशासन से इस मामले में तत्काल जांच करने और अधूरे पड़े कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है उनका कहना है कि ऐसा होने पर ही सरकार की इस जनहितकारी योजना का पूरा लाभ आम लोगों को मिल पाएगा।

Related posts