धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जिले में दीपावली की रात दिन सोमवार को अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने अमेठी जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वै सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचे, जहां पर युवक पंकज सिंह पटाखा जलाते हुए उनका हाथ जल गया था।

घायल हाथ जलने से तड़प रहा था, जिसे देख सीएमओ डॉ सिंह ने पंकज सिंह का इलाज किया। इलाज के बाद राहत मिलने पर मरीज पंकज सिंह ने सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया।

इसके बाद उन्होंने जामों और जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, उसके बाद जिला सयुक्त चिकित्सालय गौरीगंज का निरीक्षण किया। जहां पर 5 मरीज पटाखे से जलने से आये थे, जिनका जिनका उन्होंने इलाज किया गया।
अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने बताया की दीपावली की रात्रिकालीन सेवा में अमेठी, गौरीगंज,जामों जगदीशपर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें गौरीगंज में 5 पटाखे जलाते से जलजाने वाले मरीजों का इलाज किया गया।
जहां पर सभी स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात मिली।
