Amethi UP: सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तां, अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान : बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप,

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

गौरीगंज/अमेठी। जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बेटे-बहू और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना देर रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की पहचान असुर गांव निवासी 50 वर्षीय लालजी सिंह पुत्र दलपति सिंह के रूप में हुई।

सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तां

पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सुसाइड नोट में लालजी सिंह ने लिखा है कि वह अपने पुत्र शुभम सिंह, बहू गोल्डी सिंह, और अनुभव के मामा रामसिंह सकरांवा की प्रताड़ना से परेशान था और इन लोगों ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया।

जीआरपी उप निरीक्षक फरीद खान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। साथ ही, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

Related posts