धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भेटुआ/अमेठी। बाबा धार मीरशाह शाह दुर्गा माता मंदिर टिकरी में आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय सीताराम नाम महायज्ञ अखंड सीताराम नाम संकीर्तन एवं वृंदावन धाम की प्रसिद्ध रासलीला मंचन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। 

सीताराम नाम महायज्ञ को लेकर लंबे समय से चल रही तैयारी के बीच गुरुवार दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा टिकरी गांव के अति प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर टिकरी गांव में प्रसिद्ध बाबा धार मीरशाह स्थल, काली माता मंदिर , शिव मंदिर, मां जालपा मंदिर ,मां मेरी परी देवी धाम होते हुए महायज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा में युवाओं से लेकर गांव की महिला पुरुष श्रद्धालुओ की मौजूदगी रही। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह लोगों ने स्वागत अभिनंदन किया। टिकरी गांव सहित आसपास के समस्त ग्राम वासियों के संयोजन में शुरू होने वाले महायज्ञ सीताराम नाम संकीर्तन एवं प्रसिद्ध रासलीला के मंचन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

वृंदावन धाम से आए संरक्षक जगन्नाथ दास महाराज ने बताया कि पौराणिक काल से यज्ञ का बड़ा महत्व है यज्ञ से बड़े-बड़े कार्य संभव हो गए हैं गांव और क्षेत्र के विकास के लिए समाज की उन्नति के लिए देश की प्रगति के लिए सीताराम महायज्ञ एवं संकीर्तन का आयोजन टिकरी गांव के लोग कर रहे हैं जो विकास की एक नई दिशा को प्रशस्त करेगा ।
गांव के सेवानिवृत्त फौजी कमलेश सिंह ने बताया कि विगत 38 साल पहले भी इसी तरह की यज्ञ गांव में हुई थी जिसकी पुनरावृत्ति हो रही है। उम्मीद है कि इस महायज्ञ से हमारे गांव और क्षेत्र गांव के लोगों की शारीरिक ,मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति होगी। इस मौके पर क्षेत्र के नरेंद्र सिंह ,दयाराम सिंह, हरिकेश सिंह, दिनेश सिंह, रणजीत तिवारी, अवधेश तिवारी पूर्व प्रधान साधू सिंह, उदय राज सिंह,डब्बू सिंह , जगदीश सिंह, एडवोकेट मनोज सिंह, युवा प्रीतम सिंह राणा, भीम सिंह, अनुराग सिंह,संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, आनंद भवन,राम नाथ कश्यप, बृजलाल,युवराज के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
