धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। आज केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर संग्रामपुर अमेठी इंटर कॉलेज में दीपावली के पावन पर्व पर विद्यालय परिवार तथा बच्चों के द्वारा धूमधाम से दिपावली का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह (राघवेंद्र सरकार) सदस्य श्रम बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, सदस्य रेलवे बोर्ड भारत सरकार के द्वारा सिध्दीविनायक गणेश भगवान जी तथा माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर आरती करके की गई, तथा भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य दरबार का पूजन एवं आरती करके की गई।

साथ में ही विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह, उप प्रधानाचार्य निशा सिंह ने भी पूजन अर्चन किया।
नर्सरी के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा राम आएंगे तो मेरे झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, गीत तथा अन्य बच्चों के द्वारा किए गए अभिनय ने भी लोगों का मन मोह लिया।
वही एलकेजी के बच्चों ने आज गली-गली अवध सजाएंगे आज पग पग पलक बिछाएंगे आज सूखे हुए पेड़ फल जाएंगे, के द्वारा किए गए गीत पर डांस को देख कर सारे लोग भाव विभोर हो गए।

वही यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा जनम जनम की खोज बताएं राम के चल के राम पर आये राम सिया राम राम सिया राम, गीत ने आए हुए सारे अभिभावकों की आंखों में आंसू ला दिया। 
और कक्षा 8 की छात्राएं मानवी,आराध्या, पलक ,आस्था आज की रात कर दूर अंधेरा दीप जले ऐसा लगे जैसे सवेरा गीत ने अयोध्या की याद दिला दी। और वहीं पर कक्षा 7 की छात्राएं स्मृति, सुधा,अरुणिमा, श्रद्धा ने मंगल भवन अमंगल हारी अजर बिहारी नामक अभिनव ने लोगों का मन मोह लिया। रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई,
पर कक्षा 8 की छात्रा अमृता, सुभी और अंशिका ने डांस कर आये हुए लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर
कोऑर्डिनेटर रमेश बहादुर सिंह, सोनू मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, शिवानी मिश्रा,ललित मिश्र, ललिता विश्वकर्मा , काजल सरोज, इंद्रावती यादव, कंचन मौर्य, शालू मिश्रा, दीपक तिवारी, श्याम शंकर मिश्रा, अंशिका सिंह , सोशल मीडिया इंचार्ज अर्चना वैदेही तिवारी, एक्टिविटी इंचार्ज शिवांगिनी मिश्रा अंकिता मिश्रा आदि के द्वारा भी आरती पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम मे अनिल तिवारी, रवि प्रकाश सिंह, रेनू सिंह चौहान, राजकली गौतम, कुमकुम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
