धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठेंगहा में शुक्रवार को बच्चों के मामूली झगड़े ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में ध्रुव पाण्डेय (12 वर्ष) पुत्र महेश पाण्डेय तथा कांति तिवारी (55 वर्ष) पत्नी शेषधर तिवारी
वही दूसरे पक्ष के संगम सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारपीट के दौरान ध्रुव पाण्डेय को सिर में गहरी चोट आई, जबकि कांति तिवारी के सिर पर भी गंभीर चोटें लगी है। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए प्रथम पक्ष से कांती देवी तथा द्वितीय पक्ष से संगम सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी संग्रामपुर अखिलेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस बल की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में है।
👉 मुख्य तथ्य:
बच्चों के विवाद व चुनावी रंजिश से भड़की मारपीट, तीन गंभीर घायल
पुरानी रंजिश के चलते बढ़ा विवाद
पीआरबी 112 ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले जाया गया।
थाना प्रभारी ने कराया शांतिपूर्ण समाधान, जांच जारी।

