अमेठी। अमेठी कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे हैं। उन्होंने सुबह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की।
योगेन्द्र मिश्रा पिछले करीब छह महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं।
कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष से मुलाकात की। अमेठी में कांग्रेस के कई सालों तक जिलाध्यक्ष रहे योगेंद्र मिश्रा किडनी रोग से ग्रसित हैं। उनका इलाज पहले अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। जहां पर इलाज होने के बाद वे अपने घर लौट आए हैं। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने पूर्व जिलाध्यक्ष और मौजूदा प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
केएल शर्मा ने मिश्रा को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। योगेंद्र मिश्रा को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। उनके कार्यकाल में राहुल गांधी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने चुनाव जीते थे। उन्हें अमेठी कांग्रेस की रीढ़ भी कहा जाता है।
