Balrampur UP: पूर्व विधायक पप्पू चौधरी को पुलिस ने घेराबंदी कर रोका, बोले – बिना न्याय मिले संघर्ष नहीं रुकेगा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बलरामपुर। जिले में न्याय की मांग को लेकर जा रहे सोहरतगढ़ पूर्व विधायक आदरणीय चौधरी रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी को पुलिस बल ने घेराबंदी कर रोक दिया। बताया जा रहा है कि वे बलरामपुर के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में थाना पचपेड़वा की भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार पप्पू चौधरी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि वे केवल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं, इसमें रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

पूर्व विधायक ने मौके पर डटे रहते हुए कहा कि जब तक बलरामपुर के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर अन्याय और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पूर्व विधायक के इस कदम से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related posts