Balrampur UP: मठवा गांव में 15 साल पुरानी सीसी रोड जर्जरः आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

पचपेड़वा (बलरामपुर)। विकासखंड पचपेड़वा के ग्राम पंचायत मोतीपुर सेमरी के मठवा गांव में 15 वर्ष पहले बनी सीसी रोड अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कोहरगड्डी चौराहे से मठवा गांव तक लगभग 160 मीटर लंबी यह सड़क विधायक निधि से निर्मित कराई गई थी, जो अब गड्ढों में तब्दील हो गई है।

बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन दूभर हो जाता है। ग्राम प्रधान गुन्नू मास्टर ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

स्थानीय निवासी जलाल अहमद, मुनीर अहमद खान, ललित यादव, भुलई यादव, रामचन्दर थारू, हामिद राजा, मुबारक हुसैन कोटेदार, सलीम अख्तर, जुम्मन बाबा और सुहेल सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आवागमन और भी मुश्किल हो जाएगा।

Related posts