धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। स्थानीय कस्बे में हनुमान गढ़ी मन्दिर से खाटूश्याम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के सैकड़ों महिला एवं पुरुष निशान लेकर नाचते गाते हुए नगर भ्रमण किया।

शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए सेलिब्रेट प्वाइंट दुर्गा पुर रोड पर जाकर समाप्त हुई। शुक्रवार की सुबह हनुमान गढ़ी मन्दिर में बाबा खाटूश्याम जी निशान की वैदिक मन्त्रों से पूजा हुई।

उसके बाद सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण शुरू किया। भक्त गण खाटूश्याम के रथ के आगे सड़क की सफाई करते हुए चल रहे थे।
रथ के साथ सैकड़ों महिलाएं नगर पंचायत अध्यक्ष अन्जू कसौधन, गीता कौशल, लक्ष्मी सोनी के साथ नृत्य करते जयकारा लगाते चल रही थी। डीजे के भक्ती गीत पर पुरुष वर्ग नाचते गाते चल रहे थे। रास्ते में नगर के लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे। खाटूश्याम भगवान की पूजा आरती हवन कर रहे थे।
इस भव्य शोभायात्रा में महेश सोनी, शुशील जायसवाल, सोनू कसौधन, हिमांशू राहुल लोहिया आदि लोगों के नेतृत्व में निशान यात्रा गांधी चौक, सगरा तिराहा, ददन सदन चौराहा, रामलीला मैदान, अम्बेडकर चौराहे और फिर पानी टंकी होते हुए सेलिब्रेट प्वाइंट पर आकर समाप्त हुई उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
