भेटुआ/अमेठी। जिले के भेंटुआ ब्लॉक स्थित गैरिकपुर ग्रामसभा के पूरे हरिरामतिवारी का पुरवा में 24 घंटे का अखंड राम नाम संकीर्तन आयोजित किया गया है। यह आयोजन समाजसेवी श्री भगवान तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजन राजेंद्र तिवारी और डॉ. रमाकांत तिवारी क्षितिज किया हैं। आयोजकों ने बताया कि श्री भगवान तिवारी ने अपने जीवनकाल में क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य किए थे।
उन्होंने दर्जनों गरीब लड़कियों की शादी में भी मदद की थी।

संकीर्तन कार्यक्रम में शशिकांत तिवारी (पुजारी), रामराज तिवारी, राकेश तिवारी, श्री नाथ तिवारी, मोहित तिवारी, रोहित तिवारी, रामप्रताप, जगत सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों ने सहयोग किया है।
इसके अतिरिक्त, आसपास के गांवों से राम मिलन शर्मा, अमर यादव (वार्ड नंबर 33 से बीडीसी प्रत्याशी), अमरनाथ तिवारी, महात्मा तिवारी, अंशू उपाध्याय और अन्य क्षेत्रवासी भी शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन के बाद अगले ही दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। ग्रामवासियों ने श्री भगवान तिवारी से जुड़े कई किस्से साझा किए और बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित होता है।
