धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रामगंज/अमेठी। संजय पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम त्रिसुण्डी थाना रामगंज जनपद अमेठी द्वारा थाना रामगंज पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 01.11.2025 को उनके भाई मुकेश अपने घर के बगल रास्ते में भरे हुए बरसात के पानी में अपने दरवाजे के बगल से मिट्टी ले जाकर डाल रहे थे। उसी बात को लेकर उनके घर के बगल के ही विपक्षीगण द्वारा मुकेश को गाली देते हुये लात घूसों व लाठी डण्डों से मारा पीटा गया जिससे प्रार्थी के भाई मुकेश को गम्भीर चोटें आई। घायल अवस्था में मुकेश को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना रामगंज पर मु0अ0सं0 128/2025 धारा 105, 352 BNS बनाम 1.सुकई पुत्र कुंज बिहारी 2.राजेश, 3.बृजेश पुत्रगण सुकई निवासीगण ग्राम त्रिसुण्डी थाना रामगंज जनपद अमेठी पंजीकृत किया गया था। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा संबंधित को आवश्यक आदेश- निर्देश दिये गये थे।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.11.2025 को थाना रामगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 128/25 धारा 105,352 बीएनएस थाना रामगंज जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त सुकई पुत्र कुंज बिहारी निवासी ग्राम त्रिसुण्डी थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र 60 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 1200/- नकद बरामद हुआ । गिरफ्तारी के संबंध में थाना रामगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

