Amethi UP : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोकशक्ति ने की बैठक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक के अंतर्गत हारीपुर स्थित जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्वांचल प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पुजारी, जिला उपाध्यक्ष अमर यादव, भेंटुआ ब्लॉक अध्यक्ष महेश, सचिव रवि सिंह, भाकियू लोकशक्ति के जिला महासचिव अंकित तिवारी, भादर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर अनिल मिश्रा और दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में शामिल लोगों ने पिछले 90 दिनों से नोएडा में चल रहे धरने पर चर्चा की गई, तथा आगे की रणनीति तय की गई।

किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है परंतु खाद मिल नहीं रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। तथा दुकानदार 1350 की खाद 1650 में बेच रहे हैं।

बुवाई का समय है इसीलिए मजबूरन लोगों को महंगी खाद खरीदना पड़ रहा है बैठक में तय किया गया।

उप जिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन दिया जाय और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की कोशिश करना चाहिए।

खाद जल्द मुहैया कराया जाए, जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके वैसे भी बरसात होने से किसानो का बहुत नुकसान हुआ है। उस पर डीएपी समितियों पर न मिलने से दुकानदारों से महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है।
संगठन ने कहा है कि अगर डीएपी खाद न मिलेगी तो संगठन जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा किसानों की समस्या का समाधान सरकार करे।

Related posts