Sitapur Uttar Pradesh: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर सख्त हुए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर

समयबद्ध मरम्मत, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और 100% बिलिंग के निर्देश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट शफीक अहमद

सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता निर्धारित रोस्टर के अनुसार कंट्रोल रूम का नियमित निरीक्षण करें।

जिलाधिकारी ने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्यों को समय पर पूरा कराने, बिल वसूली में सुधार, तथा विद्यालयों, आंगनबाड़ियों और सरकारी योजनाओं में विद्युत कनेक्शन देने में विलंब न करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत बिलिंग और समयबद्ध आपूर्ति बहाली पर भी विशेष बल दिया।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण सहित सभी अधिशासी अभियंता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related posts