धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के इंटर कॉलेज कालिकन धाम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पर आधारित छात्रवृत्ति योजना 2026-27 की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 240 परीक्षार्थियों में से 51 बालक वर्ग और 44 बालिका वर्ग के परीक्षार्थियों ने केंद्र पर उपस्थित होकर अपनी परीक्षा दी।
प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक इंटर कॉलेज कालिकन धाम आरपी सिंह ने बताया कि आज राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति 2026- 27 के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसके अंतर्गत पंजीकृत 240 परीक्षार्थियों में से 181 छात्र-छात्राओं ने होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर परीक्षा दी, और 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में 174 छात्राएं पंजीकृत थी जिसमें से 44 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल नहीं हुई, और 130 छात्राओं ने अपनी परीक्षा दी। बालक वर्ग में 66 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 51 छात्र उपस्थित रहे, शेष 15 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुबह 9:30 बजे परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया 10:00 बजे उन्हें पेपर मिला और 1:00 बजे तक परीक्षा चली।
यह परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। उन्होंने बताया कि गरीब वर्ग कि लोगों को लिए उनके बच्चों के शिक्षा आर्थिक कारण से रुके ना इसलिए यह परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को₹1000 मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

