Sitapur Uttar Pradesh: सड़क सुरक्षा को लेकर क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों की कार्यशाला आयोजित

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए 25 टीमों का हुआ गठन

 

धारा लक्ष्य समाचार

शफीक अहमद, सीतापुर।जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित दधीचि सभागार में क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों की कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात धर्मेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन प्रभारी निरीक्षक यातायात फरीद अहमद ने किया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में तैयार किए गए एक्शन प्लान के तहत जनपद के 5 प्रमुख क्रिटिकल कॉरिडोर्स की पहचान की गई है। इन मार्गों पर 25 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें प्रभावी चेकिंग, प्रवर्तन और सुधारात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रत्येक टीम को ब्रीथ एनालाइजर, बॉडी वॉन कैमरा, रिफ्लेक्टिव जैकेट, बैटन और टॉर्च जैसे आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि कार्यवाही और भी प्रभावी ढंग से की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सख्त प्रवर्तन, त्वरित राहत और जनजागरूकता अभियान समानांतर रूप से चलाए जाएंगे।

कार्यशाला में यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

मुख्य बिंदु (Highlights)

 

🚦 5 प्रमुख क्रिटिकल कॉरिडोर्स की पहचान की गई।

👮‍♂️ 25 विशेष टीमें बनाई गईं — चेकिंग व प्रवर्तन की जिम्मेदारी।

⚙️ टीमों को बॉडी कैमरा, रिफ्लेक्टिव जैकेट, ब्रीथ एनालाइजर जैसे उपकरण दिए जा रहे।

🛣️ उद्देश्य — सड़क दुर्घटनाओं में कमी व जनजागरूकता बढ़ाना।

Related posts