Amethi UP : धान क्रय केंद्र का जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को अमेठी जिले में तैनात जिला खाद विपणन अधिकारी श्रद्धा मिश्रा ने विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज – कालिकन मार्ग पर स्थित राजकीय क्रय धान केंद्र गोरखापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान तौल कराया साथ ही किसानों से भी बात की।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के राजकीय धान क्रय केंद्र गोरखापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि अभी इस केंद्र पर 17 किसानों ने कल 739 कुंतल धान की तौल कराई है। जिनके धान खरीद की धनराशि खातों में भेज दिया गया है। यहां के किसानों को कहना है की और केंद्र खोला जाए जिसे जल्द खरीद हो सके।

निरीक्षण अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करता है कि धान की खरीद सरकारी नियमों के अनुसार पारदर्शी और सुगम तरीके से हो रही है कि नहीं? इसी क्रम में आज गोरखापुर धान क्रय केंद्र पर गुणवत्ता मापदंडों की जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि नियमों का पालन किया जा रहा है।

Related posts