अधिकारियों-कर्मचारियों ने कराई शुगर, बीपी व अन्य स्वास्थ्य जांच
धारा लक्ष्य समाचार
विनय कुमार
बलरामपुर ब्यूरो चीफ जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 29 नवंबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सभागार में एनसीडी (Non Communicable Diseases) स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराई।
कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ,शुगर (डायबिटीज) जांच,
,ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) जांच,स्ट्रेस काउंसलिंग,
,दंत (डेंटल) जांच
की सुविधाएं प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बताया कि नियमित एनसीडी स्क्रीनिंग से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, कैंसर जैसे रोगों की पहचान समय रहते हो जाती है, जिससे इनकी रोकथाम और उपचार सरल हो जाता है।
सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने संदेश जारी कर कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करते हैं, ऐसे में उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार व तनाव प्रबंधन अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच कराकर जागरूकता का संदेश दिया।

