Balrampur Uttar Pradesh: एच आर ए इंटर कॉलेज में कुकिंग प्रतियोगिता हुआ आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार 

बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला में शनिवार को एच आर ए इंटर कॉलेज में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन अध्यापक शेषराम साहू के निर्देशन में रखा गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3, 4 और 5 के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन इकरा फ़ातिमा और रिया गुप्ता द्वारा किया गया।

बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में लड़कियों के साथ-साथ लड़कों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने पाव भाजी, वड़ा पाव, ढोकला, छोले भटूरे तथा स्ट्रीट फूड में मैकरोनी, मैगी, पानीपुरी, मंचूरियन, रोल आदि और मीठे में गाजर का हलवा, सूजी का हलवा, तिल के लड्डू, कस्टर्ड आदि व्यंजनों की व्यवस्था की।

शेषराम साहू ने बच्चों को प्रेरित किया और इकरा फ़ातिमा ने बच्चों को बताया कि कुकिंग एक ऐसी कला है जो जीवन के हर पहलू में काम आती है।

एच आर ए इंटर कॉलेज के मैनेजर अंसार अहमद खान ने भी बच्चों को प्रतियोगिता के प्रति उत्साहित और प्रोत्साहित किया।

अंत मे सभी छात्राओं को धन्यवाद देकर प्रतियोगिता का समापन किया।

Related posts