Raybareli UP: खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि सी.ओ.महराजगंज प्रदीप कुमार,कोतवाली प्रभारी महराजगंज जगदीश यादव,सी.एच.सी. अध्यक्ष महराजगंज

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

महराजगंज रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि सी.ओ.महराजगंज प्रदीप कुमार,कोतवाली प्रभारी महराजगंज जगदीश यादव,सी.एच.सी. अध्यक्ष महराजगंज गणनायक पाण्डेय,एस.एम.सी.सदस्य एन.एस.पी.एस.सलेथू सुशील पाण्डेय व विद्यालय संस्थापक प्रबंधक डा0 शशिकांत शर्मा प्रधानाचार्य एन.एस.पी.एस. त्रिपुला एस.एल.प्रजापति उपस्थित रहे |सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत बैज एवं कैप के द्वारा किया गया|

सी.ओ. प्रदीप कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पढाई के साथ खेल-कूद का महत्त्वं बताया| समापन समारोह के दौरान न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अपने उद्बोधन में खेलकूद की उपयोगिता बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास और स्फूर्ति की प्राप्ति होती है यदि विद्यार्थी खेलकूद की तरह ही अध्ययन में तत्पर हो तो उनके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ उर्वशी अनुष्का कृतिका माही, वैष्णवी,साक्षी,जैनब,माही के स्वागत गीत के द्वारा हुआ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ किया गया|

तदोपरान्त वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र के साथ ही पुरूस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण में चियर गर्ल्स रही।कार्यक्रम के अन्त में संस्थापक प्रबंधक डा0 शशिकान्त शर्मा के द्वारा उप- विजेता राधाकृष्णन हाउस तथा विजेता विवेकानंद हाउस की घोषणा की गयी।इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे|

Related posts