धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा कसारा में मंगलवार से होनेवाली श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ को लेकर आज कथा स्थल कसारा से मनमोहक झांकी के साथ कथा वाचक पूज्य संत किशोरी शरण जी महराज की अगुवाई में भव्य कलशयात्रा निकाली गई।
यह धार्मिक कलश यात्रा कसारा मोड़, शंकरपुर चौराहा और टिकरिया गांव होते हुए माता कालिकन धाम पहुंची।
इस कलशयात्रा के दौरान सैकड़ो महिलाओं का समूह पीला कलश सिर पर लिए यात्रा को और भी आकर्षित कर रहा था।
कालिकन धाम में दर्शन करने के बाद यह धार्मिक यात्रा कसारा स्थित पंडाल में पहुंची। यात्रा की अगुवाई कर रहे कथा वाचक पूज्य किशोरी शरण जी महराज ने बताया कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम से पहले देवताओं के आह्वान के लिए धार्मिक कलशयात्रा निकाली जाती है। भगवान श्री हरि की कृपा से संग्रामपुर क्षेत्र के कसारा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पाण्डेय उनकी पत्नी पूर्व प्रधानाध्यापिका गायत्री पाण्डेय के निज आवास पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ आगामी 2 दिसंबर दिन मंगलवार से शुरू होकर 9 दिसंबर दिन मंगलवार तक आयोजित होनी है। इसी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर यह कलशयात्रा निकाली गई।
इस कलश यात्रा में प्रमुख रूप से सतीश कुमार पांडेय,अनूप पाण्डेय,अनुपम पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह टोन्टी, प्रधान प्रतिनिधि शोले सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, कामाख्या मिश्रा, इंग्लेश सिंह, दीपक दूबे सहित सैकड़ों लोग वे अधिक संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

