शिकायत के बाद कुंभकरणी नींद से जागा सिंचाई विभाग ने प्रारंभ कराया कार्य।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महाराजगंज रायबरेली। विकास क्षेत्र की ग्राम सभा राघोपुर में रजबहा नहर पर बने पुल पर दोनों तरफ रेलिंग टूट जाने से मौत को दावत दे रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थी मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर रजबहा नहर पर बने पुल पर दोनों तरफ की रेलिंग टूटने के बाद आए दिन कोई न कोई नहर मे गिरता था अभी कुछ दिन पूर्व ही चालक ट्रैक्टर लेकर पुल से निकल रहा तभी चालक नहर में गिर गया था ।
इसी तरह कुछ दिन पूर्व मोटरसाइकिल सवार भी इसी में गिर गया था गलीमत रही की दोनों चालकों को हल्की-फुल्की चोटों के बाद ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया था।इसी को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी अतुल कुमार द्विवेदी एडवोकेट व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग को की थी सिंचाई विभाग भी ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए तत्काल कार्रवाई कर पुल पर रेलिंग बनाने के लिए पक्की ईंट को गिरवा दी।
जो एक दो दिन में कार्य प्रारंभ हो जायेगा वहीं शिकायतकर्ता अतुल द्विवेदी व ग्रामीणों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग को हम सभी ने शिकायत की थी सिंचाई विभाग द्वारा रेलिंग बनवाने के लिए पक्की ईंटें गिरा दी हैं और आश्वासन दिया है कि अभी टूटी रेलिंग बनवा दे रहे हैं अगले वर्ष तक एस्टीमेट बनवाकर नया पुल को तिरछा करवाकर बनवा दिया जायेगा।
जिससे पुल से निकलने वाले वाहनों को दिक्कत ना हो और आए दिन रेलिंग टूटने की समस्या से निजात मिल सके फिलहाल ग्रामीण सिंचाई विभाग की इस त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट नजर आए।

