त्रिवेदीगंज बाराबंकी । लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दहिला डेयरी के निकट विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी प्रणाम स्वरूप बाइक सवार जहां 3 युवकों में एक कि मौत हो गई है वही दोगंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया है।
जहां दो गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया वहीं एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक तीन तीनों घायल युवक मल्लाही का पुरवा थाना कोठी के निवासी बताए गए मोटरसाइकिल पर बैठकर तीनों युवक दहिला आए हुए थे वहीं से अपने घर के लिए विपरीत दिशा से आ रहे थे तभी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई ।
विजय पुत्र मनीराम उम्र 35 वर्ष उनकी मौके पर मौत हो गई है जबकि घायलों में कल्लू पुत्र टिल्लू 25 वर्ष व रिंकू पुत्र गुड्डू 30 वर्ष को गंभीर हालत में केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। परिवार मेंहड़कंप मच गया है। घटना शाम 7:30 बजे हुई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों के लिए अस्पताल से रेफर होने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल पा रही थी ।
तभी थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपनी निजी गाड़ी से घायलों को हायर सेंटर भिजवा कर मानवता की मिसाल पेश की है। वहीं दूसरी तरफ ई-रिक्शा पर बैठा लोनी कटरा निवासी हसनैन मोहम्मद पुत्र शरीफ मोहम्मद अचानक आटो रिक्शा से नीचे गिर पड़े, इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

