Raybareli UP: साइकिल चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद, पुलिस सतर्क

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक चोर ने दिनदहाड़े साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोर पहले से ही मौके पर घात लगाए बैठा था। वह सावधानी से इधर-उधर देखता रहा और जैसे ही मौका मिला, लॉक तोड़कर साइकिल लेकर फरार हो गया।

लोगों का कहना है कि यही चोर पिछले कुछ दिनों में इलाके से दो साइकिल पहले भी चुरा चुका है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फिलहाल लालगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि चोर जल्द पकड़ा जा सके।

Related posts