Amethi UP : साइबर क्राइम थाना अमेठी ने 3 लाख रुपये पीड़ित को कराएं वापस

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। साइबर क्राइम थाना जनपद अमेठी की टीम ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए 3,00,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा व पुलिस उपाधीक्षक लाइन श्वेताभ भास्कर के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। पीड़ित रविन्द्र कुमार पुत्र पारस नाथ, निवासी छीटेपुर, थाना गौरीगंज ने 05.12.2025 को यूको बैंक शाखा गौरीगंज से 3,00,000 रुपये NEFT अपने भाई के खाते में भेजे थे, जो तकनीकी त्रुटि के कारण किसी अज्ञात खाते में चले गए।

पीड़ित की शिकायत पर 06.12.2025 को साइबर क्राइम थाना अमेठी में तत्काल कार्रवाई की गई तथा शिकायत संख्या 33112250175767 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराया गया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए संपूर्ण धनराशि को फ्रीज कराया गया और सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस जमा कराया गया।

इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना अमेठी श्री राजेश कुमार, CCIT रवि कुमार मौर्य, CCIT सतीश कुमार गुप्ता, CCIT बलबीर कश्यप तथा CCTNS प्रभारी तनुज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर क्राइम थाना अमेठी ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें, अनजान कॉल, लिंक, APK फाइल और संदिग्ध संदेशों से सावधान रहें, सुरक्षा सॉफ्टवेयर का उपयोग करें, मजबूत पासवर्ड रखें और ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। साथ ही किसी भी सेवा या संस्थान का कस्टमर केयर नंबर गूगल सर्च से न लेकर केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Related posts