Sitapur Uttar Pradesh: साहित्य संगम का भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरा सम्पन्न

बड़ी संख्या में श्रोताओं ने कविता और शायरी का आनंद लिया।

धारा लक्ष्य समाचार सैय्यद जावेद क़ासिम

सीतापुर। अन्नपूर्णा साहित्य संगम की मासिक काव्य गोष्ठी के तहत सिटी स्टेशन के पास भगवानपुर चक्करघर स्थित गया प्रसाद उर्फ पुजारी सभा भवन में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रियाजुद्दीन रियाज ने किया, अध्यक्षता वरिष्ठ शायर एस.पी. भारद्वाज ‘अक्स लखनवी’ ने तथा संचालन यासीन इब्ने उमर ने किया। शुभारंभ जी.एल. गांधी की वाणी वंदना और मंजर यासीन की नाते-पाक से हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कवियों–शायरों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। संरक्षिका पुष्पा अवस्थी ने रियाजुद्दीन रियाज के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अनिल द्विवेदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

काव्य-पाठ में अक्स लखनवी, मंजर यासीन, नदीम सीतापुरी, ए.पी. गौतम, यासीन इब्ने उमर, रामकिशोर श्रीवास्तव, जी.एल. गांधी, सुमन मिश्रा, विजय प्रकाश पांडे ‘कंठ’, गीता किशोर, सुषमा मोहन पांडे, आलोक आदर्श, विदुषी विदु सहित कई कवियों–शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का समापन रियाजुद्दीन रियाज ने सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं के प्रति आभार जताते हुए किया।

Related posts