धारा लक्ष्य समाचार पत्र
गरीब व बेसहारा कन्याओं के विवाह को लेकर पुनः राजेश मसाला की पहल
अमेठी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला व अयोध्या मंडल प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन गुप्ता ने गांव गांव जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और दूसरी ओर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जनपदीय इकाई का गठन किया गया।
जिसमें उन्होंने सरिता मिश्रा को कोषाध्यक्ष और संगीता सिंह को सह कोषाध्यक्ष तो वहीं मिथिलेश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष व फूला देवी को सदस्य का पदभार सौंपा,
वहीं समाजसेविका व जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने जानकारियां देते हुए बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश प्रभारी व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला द्वारा कुछ दिनों पूर्व अपने बेटे की शादी में 101 बेसहारा कन्याओं की शादी को लेकर प्रत्येक कन्याओं को 1 लाख 51 हज़ार की धनराशि का चेक वितरित किया था।
जिसमें उन्होंने एक करोड़ 52 लाख 51000 की धनराशि बेसहारा कन्याओं को दिया था वही दूसरी ओर पुनः निर्देशन पर जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता द्वारा ऐसी ही बेसहारा कन्याओं का चयन किया जा रहा है जिससे उनकी भी मदद की जा सके समाजसेविका कंचन गुप्ता का कहना है कि समाज के प्रति इस तरह की संवेदनशीलता प्रेरणादायक है और इससे बेसहारा कन्याओं के नए जीवन को दिशा मिलेगी।
पूरे जनपद में दानवीर के नाम से मशहूर राजेश अग्रहरी द्वारा हमेशा ही जरूरतमंदों की सहायता की जाती है तथा धार्मिक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई जाती है। उनके द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना पूरे देश में हो रही है।
वहीं जनपद की मानी जानी समाजसेविका कंचन गुप्ता द्वारा जनपद में भ्रमण करते हुए महिला जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उक्त अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला महामंत्री योगिता सिंह भी उपस्थित रहीं

