Amethi UP : स्वच्छता नवाचारों के अध्ययन के लिए वाराणसी टीम का अमेठी में एक्सपोज़र विज़िट

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। स्वच्छता एवं संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का अध्ययन कराने के उद्देश्य से वाराणसी जनपद की टीमों का एक्सपोज़र विज़िट शुक्रवार को अमेठी में आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि टीम को आज विकासखंड बहादुरपुर का भ्रमण कराया गया, जहां स्वच्छता प्रबंधन और पंचायत स्तर पर लागू किए गए सफल मॉडलों से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान टीम ने ग्राम पंचायत ब्राह्मणी में OSR जेनरेशन (स्वयं के राजस्व स्रोत बढ़ाने की पहल) एवं पंचायत सचिवालय संचालन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम को ग्राम पंचायत सराय महेश ले जाया गया, जहां RRC सेंटर, ग्रे वॉटर मैनेजमेंट तथा PWMU यूनिट के संचालन का विस्तृत अवलोकन कराया गया।

सभी इकाइयों में अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी समाधान एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की स्थानीय पहल को प्रस्तुत किया गया। विज़िट के दौरान वाराणसी की टीम ने अमेठी में स्वच्छता व संसाधन प्रबंधन से जुड़े नवाचारों की सराहना की और इन्हें प्रभावी मॉडल के रूप में माना।

Related posts