जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज रायबरेली- सलेथू रजबहा नहर पर नरई बाजार के पास लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा पुल निर्माणाधीन है। पुल बनाने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा की गई खुदाई में जल निगम द्वारा पानी आपूर्ति के लिए डाली गई मुख्य पाइप लाइन पांच जगहों से टूट गई है।
जिससे नरई, डीहा, महापतगंज, ईशागंज, पूरे तिवारी समेत लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों की जलापूर्ति बाधित है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। नरई गांव निवासी बिन्नू सिंह, रामू सिंह, बबलू पासवान, आदि का कहना है कि पुल निर्माण के लिए की गई खुदाई में पाइप लाइन पांच जगहों से टूट गई है जिससे कई दिनों से लोगों को जलापूर्ति बाधित है।

